सामयिक - 24 January 2022
हिमालयन मल्लार्ड
जनवरी 2022 में हैदराबाद में संजीवैया पार्क (Sanjeeviah Park) में 'हिमालयन मल्लार्ड' या जंगली बतख (Himalayan Mallard) को देखा गया।
(Image Source: iPranay Juvvadi (https:// thehindu.com)
महत्वपूर्ण तथ्य: हिमालयन मल्लार्ड बतख परिवार से संबंधित है।
- आमतौर पर इसे उत्तर भारत के ठंडे क्षेत्रों में देखा जाता है, लेकिन देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में नहीं देखा जाता है।
- हालांकि महाराष्ट्र के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ दुर्लभ दृश्य दर्ज किए गए हैं, लेकिन तेलंगाना में आज तक इसे कभी भी नहीं देखा गया था।
- वैज्ञानिक रूप से इसे 'अनस प्लैटिरिनचोस' (Anas Platyrhynchos) के रूप में जाना जाता है।
- इसके नर पक्षी का इंद्रधनुषी हरा या नीला सिर इसकी सबसे विशिष्ट विशेषता है।
- मल्लार्ड पालतू हैं और आमतौर पर उन क्षेत्रों में पाले जाते हैं जहां वे आसानी से पाए जाते हैं।
- कभी-कभी वे अन्य झुंडों के साथ भटक जाते हैं और अपने स्वयं के समूह के बिना यात्रा करते हैं।
- 1998 के बाद से, मल्लार्ड को लुप्तप्राय प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में 'चिंतामुक्त' (least concern) प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
भारतीय सेना ने किया नई जलवायु अनुकूल वर्दी का अनावरण
भारतीय थल सेना ने 15 जनवरी, 2022 को सेना दिवस पर अपने कर्मियों के लिए एक हल्की, आरामदायक और अधिक जलवायु अनुकूल युद्धक वर्दी का अनावरण किया।
(Image Source: https://twitter.com/IndianDefence3)
महत्वपूर्ण तथ्य: नई वर्दी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की मदद से विकसित किया गया है।
- वर्दी में नये अनूठे कैमोफ्लेज (camouflage) पैटर्न में ऑलिव ग्रीन और मिट्टी के रंग सहित मिश्रित रंगों वाले संयोजन को बरकरार रखा गया है।
- कैमोफ्लेज वर्दी एक 'डिजिटल डिसरप्टिव' (digital disruptive) पैटर्न पर आधारित होगी और 13 आकारों में उपलब्ध होगी। 'डिजिटल डिसरप्टिव' पैटर्न कंप्यूटर की मदद से डिजाइन किया जाता है।
- नई वर्दी को दो उद्देश्यों की पूर्ति के लिए डिजाइन किया गया है - कठोर जलवायु परिस्थितियों से सुरक्षा और जीवित बच निकलने के लिए सैनिकों को छिपने में मदद करना।
- सेना की वर्दी 70% सूती (cotton) और 30% पॉलिएस्टर कपड़े के संयोजन से बनी है।
- भारतीय सेना की नई वर्दी का कपड़ा हल्का होगा और जल्दी सूख जाएगा। इस प्रकार सैन्य ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के लिए नई वर्दी अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ गर्मियों और सर्दियों दोनों में आरामदायक होगी।
गुजरात उच्च न्यायालय की दो डिजिटल पहल
सुप्रीम कोर्ट ई-समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने 17 जनवरी, 2022 को गुजरात उच्च न्यायालय की दो डिजिटल सेवाओं - 'जस्टिस क्लॉक' (Justice Clock) और 'अदालत शुल्क हेतु इलेक्ट्रॉनिक भुगतान' (electronic payment of court fee) प्रणाली का उद्घाटन किया।
(Image Source: https://gujcourts.guj.nic.in/)
जस्टिस क्लॉक: यह गुजरात हाई कोर्ट परिसर के पास जमीन से 17 फीट की ऊंचाई पर स्थापित 7 फीट लंबा 10 फीट चौड़ा एलईडी डिस्प्ले है।
- यह 'जस्टिस क्लॉक' गुजरात में न्याय वितरण प्रणाली (justice delivery system) के महत्वपूर्ण आंकड़ों को प्रदर्शित करेगी, ताकि राज्य की न्यायपालिका द्वारा किए गए कार्यों की 'अधिकतम पहुंच और दृश्यता' हो सके।
- यह रियलटाइम में राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (National Judicial Data Grid) से डेटा प्रदर्शित करेगा।
- गुजरात न्यायपालिका से संबंधित आंकड़ों का एक समान प्रारूप 'वर्चुअल जस्टिस क्लॉक' (Virtual Justice Clock) के एक टैब के तहत गुजरात उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा, जो सभी के लिए सुलभ होगा।
ई-कोर्ट शुल्क भुगतान प्रणाली: गुजरात उच्च न्यायालय के लिए ऑनलाइन ई-कोर्ट शुल्क प्रणाली पहले से ही उपलब्ध थी, जिसका प्रायोगिक आधार पर परीक्षण किया गया था।
- इस प्रणाली से अधिवक्ता और पक्षकार इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के माध्यम से और एक पीडीएफ रसीद जमा करके ऑनलाइन 'न्यायिक स्टाम्प' (judicial stamps) की खरीद कर सकते हैं।
अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलय
केंद्र सरकार ने 21 जनवरी, 2022 को इंडिया गेट पर स्थापित ‘अमर जवान ज्योति’ की शाश्वत ज्योति (लौ) का कुछ सौ मीटर की दूरी पर 2019 में स्थापित ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ ज्योति के साथ विलय कर दिया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: अमर जवान ज्योति स्वतंत्रता के बाद से विभिन्न युद्धों और संघर्षों में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को देश की श्रद्धांजलि का एक प्रतिष्ठित प्रतीक है।
- अमर जवान ज्योति को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को चिह्नित करने के लिए स्थापित किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी, 1972 को इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का उद्घाटन किया था।
- इंडिया गेट का अनावरण 1931 में किया गया था और इसे ब्रिटिश भारत के 70 हजार से अधिक सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में बनाया गया था।
- अमर जवान ज्योति एक काले रंग के संगमरमर का फलक है, जिसके चारों तरफ स्वर्णाक्षरों में 'अमर जवान' लिखा हुआ। इसके ऊपर एक L1A1 सेल्फ लोडिंग राइफल रखी है और उस पर एक सैनिक का हेलमेट किसी मुकुट की तरह रखा गया है।
- इस फलक के चारों तरफ रखे हुए कलश में से एक में ज्योति 1971 से जल रही थी। यूं तो चारों कलशों में ज्योति जलती है मगर पूरे साल भर चार में से एक ही ज्योति जलती रहती थी। लेकिन गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर चारों कलशों की ज्योति जलाई जाती थी।
- 1972 से 2006 के बीच, ज्योति जलाने के लिए तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का इस्तेमाल होता था। उसके बाद से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) इस्तेमाल की जानी लगी
भारत-श्रीलंका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग
भारत और श्रीलंका ने मौजूदा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग को 3 और वर्षों के लिए विस्तारित कर दिया है। इसकी घोषणा 20 जनवरी, 2022 को आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-श्रीलंका 5वीं संयुक्त समिति की बैठक में की गई।
महत्वपूर्ण तथ्य: आगामी 3 वर्षों में अपशिष्ट जल प्रौद्योगिकियों, जैव-प्रौद्योगिकी, टिकाऊ कृषि, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स, बिग डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमता के साथ ही औद्योगिक सहयोग जैसे नए क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- यह प्लेटफॉर्म विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए संभावित विभिन्न अन्य पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगा।
- भारत 'भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फेलोशिप', 'ई-आईटीईसी' जैसी फेलोशिप प्रदान करता है और दोनों देश बिम्सटेक जैसे कई बहुपक्षीय प्लेटफार्मों के माध्यम से काम कर सकते हैं, जिसका वे हिस्सा हैं।
ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना निर्माण और कार्यान्वयन दिशा-निर्देश
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 20 जनवरी, 2022 को संशोधित 'ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना निर्माण और कार्यान्वयन' (Rural Area Development Plan Formulation and Implementation: RADPFI) दिशा-निर्देश जारी किए।
नए दिशा-निर्देशों में फोकस के क्षेत्र: स्थानिक विकास योजना तैयार करने हेतु गांवों का अध्ययन (जनसंख्या, कृषि जलवायु क्षेत्र, पर्वतीय क्षेत्र, आपदा घटना, शहरी, शहरी- ग्रामीण और गांव, राष्ट्रीय राजमार्ग /राज्य राजमार्ग और लचीलापन के लिए रणनीति)।
- विभिन्न क्षेत्रों के लिए, विभिन्न विशेषताओं के साथ अलग- अलग विकास भूमि उपयोग के मानकों के साथ काम करना। ग्रामीण क्षेत्रों के नियोजित स्थानिक विकास को सुगम बनाना।
- समुदाय के माध्यम से सहयोगात्मक योजना पर आधारित 'गांव नगर नियोजन योजना' (Village Town Planning Scheme)।
- पर्यावरणीय लाभ और आपदा तैयारियों के लिए योजना।
- 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियमों और ग्राम पंचायत विकास योजना के अनुसार ग्राम पंचायत विकास का रूर्बन क्लस्टर्स/ब्लॉक/जिला योजना के साथ एकीकरण/समेकन।
- आबादी क्षेत्र में भूमि अभिलेखों को जोड़ने के लिए 'स्वामित्व' (SVAMITVA) और अन्य डिजिटल समाधानों का उपयोग।
एग्री न्यूट्री गार्डन
दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने जागरूकता अभियान और ग्रामीण घरों में 'एग्री न्यूट्री गार्डन' की स्थापना को प्रोत्साहित करने के माध्यम से 10 से 17 जनवरी, 2022 तक 'एग्री न्यूट्री गार्डन वीक' (Agri Nutri Garden Week) मनाया।
महत्वपूर्ण तथ्य: परिवार के पोषण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रत्येक ग्रामीण गरीब परिवार को एग्री न्यूट्री गार्डन का समर्थन करना मिशन का एजेंडा है और आय सृजन के लिए किसी भी अतिरिक्त उत्पादन की बिक्री भी की जा सकती है।
- भारत में खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 78 लाख से अधिक 'कृषि पोषक उद्यानों' (एग्री न्यूट्री गार्डन) की स्थापना की जा रही है।
- इस सप्ताह (10 से 17 जनवरी के बीच) के 7500 के लक्ष्य की तुलना में कुल 76,664 'एग्री न्यूट्री गार्डन' स्थापित किए गए।
- यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषक महिलाओं और स्कूली बच्चों को शामिल करते हुए पोषण संबंधी जागरूकता, शिक्षा और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने में मदद कर रही है और घरेलू कृषि और न्यूट्री-गार्डन के माध्यम से पोषण-संवेदनशील कृषि (nutrition-sensitive agriculture) को कार्यान्वित कर रही है।
19 जनवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मॉरीशस पुलिस बल के लिए इस एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के निर्यात के लिए मॉरीशस सरकार के साथ किया करार किया है। -- एएलएच एमके III |
19 जनवरी को किसे भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है? -- दिलीप संघानी |
बाजार नियामक सेबी ने व्यवस्था को और अधिक कुशल बनाने के प्रयास में निपटान आवेदन दाखिल करने की समयसीमा को मौजूदा 180 दिनों से घटाकर कितने दिन कर दिया है? -- 60 दिन |
गुजरात की यह 16 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी 12 जनवरी को नवीनतम BWF जूनियर रैंकिंग में अंडर -19 बालिका वर्ग के एकल में दुनिया में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। -- तसनीम मीर |
कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के नेतृत्व में तालिबान प्रतिनिधिमंडल 23 जनवरी से 25 जनवरी तक पश्चिमी देशों की सरकार के अधिकारियों और अफगान नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ इस स्थान पर मानवाधिकारों और मानवीय सहायता पर तीन दिवसीय वार्ता कर रहा है। -- ओस्लो (नॉर्वे) |
भारत से पीएस विनोथराज निर्देशित इस तमिल फिल्म ने ‘20वें ढाका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। -- कूझंगल |
UNCTAD रिपोर्ट
हाल ही में आई UNCTAD रिपोर्ट के अनुसार भारत में FDI प्रवाह सन् 2021 में कितने प्रतिशद घटा है?
A | 25% |
|
B | 26% |
|
C | 30% |
|
D | 19% |
Explanation :
साल 2021 में देश में विदेशी निवेश में भारी कमी आई है। संयुक्त राष्ट्र की कारोबार संबंधी संस्था ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बीते साल भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 26 फीसदी कम रहा है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
हाल ही में SEBI (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) ने बाजार की बुनियादी बातों से अवगत कराने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है ?
A | आर्थिक मार्ग |
|
B | सारथी |
|
C | Saathi |
|
D | वित्त मित्र |
Explanation :
शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, शेयर बाजार में निवेश करना और भी आसान बनाने के मकसद से सेबी ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसका नाम सारथी रखा गया है जो निवेशकों को सही राह दिखाने को काम करेगा।
समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय
3.4 बिलियन डॉलर की पनडुब्बियों
हाल ही में इज़रायल ने किस देश के थिसेनक्रुप के साथ 3.4 बिलियन डॉलर की पनडुब्बियों के सौदे पर हस्ताक्षर किए है?
A | फ़्रांस |
|
B | रूस |
|
C | जर्मनी |
|
D | इटली |
Explanation :
इजरायल ने तीन अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद के लिए जर्मनी के साथ 3.4 अरब डॉलर का रक्षा सौदा किया। इजरायली रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि डकार श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का निर्माण जर्मनी का थाइसेनक्रुप समूह करेगा। इजरायल को अगले नौ वर्षों में इन पनडुब्बियों की आपूर्ति किए जाने की संभावना है।
बाघ संरक्षण पर चौथा एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन
बाघ संरक्षण पर चौथा एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- ग्लोबल टाइगर रिकवरी प्रोग्राम की प्रगति और बाघ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धताओं की समीक्षा के लिये यह सम्मेलन महत्त्वपूर्ण है।
- इसका आयोजन मलेशिया और ग्लोबल टाइगर फोरम (GTF) द्वारा किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
भूपेन्द्र यादव ने देश का पक्ष रखते हुए मलेशिया सरकार और ग्लोबल टाइगर फोरम (जीटीएफ) को बाघ संरक्षण पर चौथे एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर बधाई दी और "केंद्रीय रीढ़ और प्राकृतिक छवि स्तर की योजना" ( सेंट्रल स्पाइन और लैंडस्केप लेवल प्लानिंग) के रूप में बाघों के आवास में रैखिक बुनियादी ढांचे के संबंध में शमन उपायों के लिए रोल मॉडल बनाने में मलेशिया सरकार के प्रयासों की सराहना की।
पॉडकास्ट “किस्सा खाकी का” लांच
हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट “किस्सा खाकी का” लांच किया है?
A | पंजाब |
|
B | दिल्ली |
|
C | बिहार |
|
D | मध्य प्रदेश |
Explanation :
किस्सा खाकी का: दिल्ली पुलिस अपना पहला पॉडकास्ट शुरू करने जा रही है, अपने इस पॉडकास्ट के जरिए दिल्ली पुलिस क्राइम की, इन्वेस्टीगेशन की, मानवता की अनसुनी कहानियों को ऑडिओ के माध्यम से जनता के साथ जुड़ेगी।
यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम यूथ क्लाइमेट चैम्पियन
निम्न में से किस अभिनेत्री ने हाल ही में भारत की पहली यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) यूथ क्लाइमेट चैम्पियन बनी हैं?
A | आलिया भट्ट |
|
B | शबाना आजमी |
|
C | प्राजक्ता कोली |
|
D | जेनेलिया डिसूजा |
Explanation :
प्राजक्ता कोली भारत की पहली यूएनडीपी युवा जलवायु चैम्पियन बनीं। भारत ने विषय सामग्री लेखक व अभिनेत्री प्राजक्ता कोली के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। कोली को उनकी पहली यूएनडीपी भारत युवा जलवायु चैम्पियन बनाया गया है।
संत रामानुजाचार्य
पीएम मोदी 5 फरवरी, 2022 को संत रामानुजाचार्य की कितनी फुट ऊंची प्रतिमा का हैदराबाद में अनावरण करेंगे?
A | 210 फुट |
|
B | 216 फुट |
|
C | 214 फुट |
|
D | 251 फुट |
Explanation :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को हैदराबाद में 11वीं सदी के संत और समाज सुधारक रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गौरतलब है कि इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' नाम दिया गया है। यह प्रतिमा हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में 45 एकड़ के परिसर में स्थित है।
अमर जवान ज्योति लौ
हाल ही में इण्डिया गेट पर अमर जवान ज्योति लौ को कितने वर्ष बाद बुझा कर राष्ट्रीय युद्ध समारक की लौ में मिलाया गया?
A | 25 वर्ष |
|
B | 50 वर्ष |
|
C | 75 वर्ष |
|
D | 63 वर्ष |
Explanation :
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का वार मेमोरियल में विलय किया गया। इसे देश के रणबांकुरों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के नए सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, 26 जनवरी, 1972 को इंदिरा गांधी ने अमर जवान ज्योति ने यह लौ जलाई थी, जिसे अब 50 साल बाद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ले जाया गया।
सर्किट हाऊस
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात स्थित निम्न में से किस मंदिर के पास 30 करोड़ की लगत से बने सर्किट हाऊस का उद्घाटन किया?
A | द्वारकाधीश मंदिर |
|
B | सोमनाथ मंदिर |
|
C | स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर |
|
D | नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर |
Explanation :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही मेंगुजरात में सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। यह भवन 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस सर्किट हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां VIP और डीलक्स कमरे भी उपलब्ध हैं।
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा प्रदान किये गए अमूल्य योगदान एवं निस्वार्थ सेवा को पहचानने व सम्मानित करने हेतु वार्षिक ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ की स्थापना की गई है।
- पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष 23 जनवरी को की जाती है।
- इसमें संस्था के मामले में 51 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र तथा एक व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपए एवं प्रमाण पत्र दिया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A | केवल 2 |
|
B | 1 और 3 |
|
C | केवल 1, 2 |
|
D | 1, 2 और 3 |
Explanation :
इस वर्ष नेताजी की 125वीं जयंती है, और इसलिए, सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस साल गणतंत्र दिवस समारोह भी आमतौर पर शुरू होने से एक दिन पहले शुरू हो जाएगा।
समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी
जागरूक वोटर अभियान
हाल ही में निम्न में से किस टेक कंपनी ने “जागरूक वोटर अभियान” शुरू किया है?
A | ट्विटर |
|
B | अमेजन प्राइम |
|
C | फेसबुक |
|
D | Apple |
Explanation :
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की इस पहल की श्रृंखला का उद्देश्य मतदाताओं के साथ मंच के जुड़ाव को बढ़ाना है।
ट्विटर ने #AssemblyElections2022 के लिए एक विशेष इमोजी लॉन्च की है।
समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी
डार्क मैटर
डार्क मैटर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- डार्क मैटर का हालाँकि कभी पता नहीं चला लेकिन माना जाता है कि यह पूरे ब्रह्मांड में फैला हुआ है।
- ऐसा माना जाता है कि डार्क एनर्जी के साथ मिलकर यह ब्रह्मांड के 95% से अधिक भाग का निर्माण करता है।
- इसका गुरुत्वाकर्षण बल हमारी आकाशगंगा में तारों को दूर जाने से रोकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A | केवल 2 |
|
B | 1 और 3 |
|
C | केवल 1, 2 |
|
D | 1, 2 और 3 |
Explanation :
हाल ही में वैज्ञानिकों ने जाँच में पाया है कि कुछ आकाशगंगाओं (stellar bars) के केंद्र में सितारों की गति से डार्क मैटर का आकार कैसे प्रभावित होता है साथ ही उन्होंने पाया कि इससे वर्जित आकाशगंगाओं में डार्क मैटर हेलो (dark matter halos) के माध्यम से विमान के बाहर की ओर झुकने को समझाया जा सकता है।
समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय
यूरोपीय संसद अध्यक्ष
यूरोपीय संसद की अब तक की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष किसे चुना गया है?
A | जीनोफर खुर्रम |
|
B | रोबर्टा मेट्सोला |
|
C | स्कार्लेट जोहानसन |
|
D | जेनिफ़र लॉरेंस |
Explanation :
माल्टा की एक ईसाई डेमोक्रेट रॉबर्टा मेट्सोला (Roberta Metsola) को यूरोपीय संघ की संसद का अध्यक्ष चुना गया। उनका चुनाव निवर्तमान संसद अध्यक्ष डेविड ससोली (David Sassoli) की सदमे की मौत के एक हफ्ते बाद आता है, जो सत्ता-साझाकरण समझौते के हिस्से के रूप में पद छोड़ने वाले थे। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली केवल तीसरी महिला हैं। वह यूरोपीय संसद की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। मेट्सोला संसद के सबसे बड़े समूह की उम्मीदवार थीं, और उन्हें 616 मतों में से 458 मत मिले।
समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता को बदलकर किस शहर को अपनी नयी राजधानी बनाने की घोषणा की है?
A | बोर्नियो |
|
B | सुमात्रा |
|
C | नुसंतारा |
|
D | जावा |
Explanation :
इंडोनेशिया अपनी राजधानी बदलने जा रहा है। अब जकार्ता की जगह नुसंतारा इसकी राजधानी होगी। नुसंतारा का अर्थ है 'द्वीपसमूह'। यह खूबसूरत बोर्नियो द्वीप के करीब है और यहां की आबादी बेहद कम है, इसलिए इसे देश की नई राजधानी के तौर पर चुना गया है।
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा की स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
A | 18 जनवरी |
|
B | 19 जनवरी |
|
C | 20 जनवरी |
|
D | 21 जनवरी |
Explanation :
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा 21 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाते है। 21 जनवरी, 1972 को इन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि इस सफर में कई उतार-चढ़ाव के बाद पूर्वोत्तर का यह राज्य एक 'अहम पड़ाव' पर पहुंचा है, जहां से उसे पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
विश्व की टेस्ट एकादश
आईसीसी की तरफ से चुनी गयी विश्व की टेस्ट एकादश में निम्न में से किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है?
A | हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और विजय शंकर |
|
B | केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा |
|
C | रोहित शर्मा, आर अश्विन एवं ऋषभ पंत |
|
D | विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी |
Explanation :
ICC ने जिन 3 भारतीय खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुना है, उनका नाम रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन है। ICC ने रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट Playing 11 में जगह दी है। ICC ने रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को चुना है।
अमर जवान ज्योति
केंद्र सरकार ने इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को स्थानांतरित करके वहाँ किसकी प्रतिमा स्थापित की है?
A | महात्मा गांधी |
|
B | जवाहर लाल नेहरू |
|
C | अरविंद घोष |
|
D | सुभाष चन्द्र बोस |
Explanation :
इंडिया गेट पर अब अमर जवान ज्योति नहीं दिखेगी। इसे नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति के साथ विलय कर दिया गया। एयर मार्शल बालभद्र राधाकृष्ण की अध्यक्षता में यह समारोह हुआ। पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर अब इस अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में विलय किया गया। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अभी तक के युद्ध और सभी सैन्य ऑपरेशन्स में शहीद हुए करीब 26000 जवानों के नाम अंकित हैं।
डार्क एनर्जी
डार्क एनर्जी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- ‘डार्क एनर्जी’ ऊर्जा का एक काल्पनिक रूप है, जो गुरुत्वाकर्षण के विपरीत व्यवहार करते हुए एक नकारात्मक, प्रतिकारक दबाव को दर्शाती है।
- यह हमारे ब्रह्मांड के विस्तार की दर को धीमा करने के बजाय समय के साथ तेज कर रही है, जोकि बिग बैंग से उत्पन्न हुए ब्रह्मांड से जो अपेक्षा की जा सकती है, उसके ठीक विपरीत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
हाल ही में लॉन्च किए गए ‘जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप’ (JWST) के लिए प्राथमिकता वाले लक्ष्यों की सूची में, वर्तमान में खगोल विज्ञान और ब्रह्मांड विज्ञान के सामने दो सबसे गूढ़ पहेलियों- डार्क मैटर और डार्क एनर्जी की प्रकृति को बेहतर ढंग से समझना शामिल किया गया है।
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- यह भारत सरकार के ‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्यरत एक महारत्न कंपनी है।
- इसका कार्य नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना तथा विकास हेतु इन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
- इसे ‘कंपनी अधिनियम, 1956’ की धारा 4ए के तहत ‘सार्वजनिक वित्तीय संस्थान’ के रूप में अधिसूचित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A | केवल 2 |
|
B | 2 और 3 |
|
C | केवल 1, 2 |
|
D | 1, 2 और 3 |
Explanation :
सरकार ने भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) में 1,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी डाले जाने को मंजूरी दे दी। इससे इरेडा की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिये कर्ज देने की क्षमता 12,000 करोड़ रुपये बढ़ जाएगी।
एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इरेडा की कर्ज देने की क्षमता बढ़ने से वह 4,000 मेगावॉट अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिये वित्तपोषण कर सकेगी। इरेडा का मौजूदा कर्ज आकार 27,000 करोड़ रुपये है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल
प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है?
A | 18 जनवरी |
|
B | 19 जनवरी |
|
C | 20 जनवरी |
|
D | 21 जनवरी |
Explanation :
हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार एनडीआरएफ ( NDRF ) का स्थापना दिवस होगा। वर्ष 2006 में 'आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005' के तहत NDRF की स्थापना की गई थी। NDRF को आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।
राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण
राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAAs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- SEIAAs बुनियादी ढाँचे, विकासात्मक और औद्योगिक परियोजनाओं के एक बड़े हिस्से के लिये पर्यावरणीय मंज़ूरी प्रदान करने हेतु ज़िम्मेदार हैं।
- इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और लोगों पर प्रस्तावित परियोजना के प्रभाव का आकलन करने और इस प्रभाव को कम करने का प्रयास करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्यों विशेष रूप से राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरणोंको उस गति से रैंक करने का निर्णय लिया है जिस गति से वे विकास परियोजनाओं को पर्यावरणीय मंज़ूरीप्रदान करते हैं।
चुनावी बॉण्ड
चुनावी बॉण्ड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- चुनावी बॉण्ड बिना किसी अधिकतम सीमा के 1,000 रुपए, 10,000 रुपए, 1 लाख रुपए, 10 लाख रुपए और 1 करोड़ रुपए के गुणकों में जारी किये जाते हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक इन बॉण्डों को जारी करने और भुनाने (Encash) के लिये अधिकृत बैंक है, ये बॉण्ड जारी करने की तारीख से पंद्रह दिनों तक वैध रहते हैं।
- एक व्यक्ति या तो अकेले या अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से बॉण्ड खरीद सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A | केवल 2 |
|
B | 1 और 3 |
|
C | केवल 1, 2 |
|
D | 1, 2 और 3 |
Explanation :
उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनावी बॉन्ड (Electoral Bonds) की बिक्री की शुरुआत हो चुकी है। ये चुनावी बॉन्ड की बिक्री का 19वां स्लॉट दस जनवरी तक जारी रहेगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में ज्यादा पारदर्शिता लाने की गरज से चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर सरकार ने की है। यानीकि राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकदी चंदे के पारदर्शी विकल्प के रूप में इसे अपनाया गया है।
समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी
आर्टेमिस मिशन
आर्टेमिस मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- आर्टेमिस (ARTEMIS) का पूरा नाम “ऐक्सेलरैशन, रीकनेक्शन, टर्ब्युलन्स एंड इलेक्ट्रोडायनामिक्स ऑफ़ मून’स इंटरएक्शन विद द सन” अर्थात चंद्रमा का सूर्य के साथ अंतःक्रिया का गतिवर्धन, पुन:संयोजन, विक्षोभ तथा विद्युत्-गतिकी है।
- यह यूरोपीयन यूनियन द्वारा चंद्रमा पर भेजा जाने वाला अगला मिशन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम (Artemis Program) के तहत चंद्रमा पर भेजे जाने वाले पहले रॉकेट और अंतरिक्ष यान की फरवरी माह में लॉन्च पैड पर “वेट ड्रेस रिहर्सल” (wet dress rehearsal) किए जाने की संभावना है।
योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022
जनवरी 2022 में नई दिल्ली में आयोजित ‘योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022' प्रतियोगिता में पुरुष एकल का खिताब किसने अपने नाम किया?
A | लक्ष्य सेन |
|
B | लोह कीन यू |
|
C | सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी |
|
D | चिराग शेट्टी |
चिंतामणि पद्य नाटकम
हाल में किस राज्य सरकार ने लगभग 100 वर्षों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले लोकप्रिय 'चिंतामणि पद्य नाटकम' (Chintamani Padya Natakam) पर प्रतिबंध लगा दिया है?
A | केरल |
|
B | तमिलनाडु |
|
C | ओडिशा |
|
D | आंध्र प्रदेश |
स्लॉथ बीयर
स्लॉथ बीयर को वैज्ञानिक रूप से ‘मेलर्सस उर्सिनस’ (Melursus ursinus) के रूप में जाना जाता है। आईयूसीएन द्वारा स्लॉथ बीयर को किस प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?
A | संकटग्रस्त |
|
B | गंभीर रूप से संकटग्रस्त |
|
C | अतिसंवेदंशील |
|
D | चिंता मुक्त |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें