क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में भारत ने स्वास्थ्य सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए किस पूर्वी अफ्रीकी देश को चिकित्सीय सहायता भेजी?
उत्तर: तंज़ानिया
प्रश्न: हाल ही में टिम कुक के उत्तराधिकारी के रूप में एप्पल (Apple) के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नामित किया गया?
उत्तर: जॉन टर्नस
प्रश्न: हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने टैंकों (tanks) के लिए किस प्रणाली की खरीद हेतु ₹975 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ट्रॉल (TRAWL) प्रणाली
प्रश्न: हाल ही में महाराष्ट्र के किस जिले ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अभियान में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया?
उत्तर: अहिल्यानगर
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रपति ने ओडिशा के किस शहर में एक प्लैनेटेरियम एवं विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया?
उत्तर: राउरकेला
प्रश्न: हाल ही में नीति आयोग की ट्रेड वॉच क्वार्टरली (Q3 FY26) रिपोर्ट के अनुसार, रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी लगभग कितनी है?
उत्तर: 7.8%
प्रश्न: हाल ही में भारत और दक्षिण कोरिया ने अपनी ‘भविष्य उन्मुख साझेदारी’ के रोडमैप के अंतर्गत वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य कितनी राशि निर्धारित किया?
उत्तर: 50 बिलियन डॉलर
प्रश्न: हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार-आधारित ऑफलाइन सत्यापन प्रारंभ करने के 3 महीनों के भीतर कितनी संस्थाओं को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज़ के रूप में जोड़ा?
उत्तर: 100 संस्थाओं को
प्रश्न: भारत में सिविल सेवा दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर: 21 अप्रैल को
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने देशभर में राजमार्ग सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए सड़क सुरक्षा को संविधान के किस मौलिक अधिकार से जोड़ा?
उत्तर: अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार)