तुर्की के हागिया सोफिया संग्रहालय को मस्जिद के रूप में खोलने की घोषणा

  • 22 Jul 2020

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने 10 जुलाई, 2020 को तुर्की की शीर्ष अदालत के फैसले के बाद इस्तांबुल के हागिया सोफिया संग्रहालय को मस्जिद के रूप में खोलने की घोषणा की।

  • इसे 1500 वर्ष पूर्व एक परंपरावादी ईसाई गिरजाघर के रूप में निर्मित किया गया था। इसका निर्माण बेजनटाइन साम्राज्य के सम्राट जस्टीनियन प्रथम के काल में 537 ईस्वी में हुआ था।

  • 1453 ईस्वी में इसे उस्मानियाई शासकों (Ottoman ruler) ने एक मस्जिद में बदल दिया था। वर्ष 1934 में तुर्की गणराज्य के संस्थापक और धर्मनिरपेक्ष शासक कमाल अतातुर्क ने हागिया सोफिया को संग्रहालय में बदल दिया था।

  • हागिया सोफिया’ को 1985 में ‘इस्तांबुल के ऐतिहासिक क्षेत्र’ के अंतर्गत यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है।