सी.एस. शेषाद्रि का निधन

  • 22 Jul 2020

विख्यात गणितज्ञ सी.एस. शेषाद्रि का 17 जुलाई, 2020 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

  • उन्होंने देश में गणित के क्षेत्र में सक्रिय अनुसंधान का माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। शेषाद्रि द्वारा ‘बीजगणितीय ज्यामिति’ (Algebraic geometry) में की गई बेमिसाल खोजें गणित की बुनियाद मानी जाती हैं।

  • उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च’ से की थी।

  • 1984 में वह चेन्नई स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंस’ से जुड़ गए थे। 1989 में उन्होंने ‘एसपीआईसी साइंस फाउंडेशन’ (SPIC Science Foundation) के तहत ‘स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स’ की शुरुआत की। आज यह ‘चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट’ (Chennai Mathematical Institute) के नाम से प्रसिद्ध है।

  • उन्हें 1988 में रॉयल सोसाइटी का फेलो और 2010 में 'नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, यूएसए' का विदेशी एसोसिएट चुना गया था। उन्हें 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।