लालजी टंडन का निधन

  • 22 Jul 2020

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 21 जुलाई, 2020 को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।

  • लालजी टंडन दो बार उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के सदस्य और तीन बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया ।

  • इसके अलावा, वह 2009 में लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए।

  • उनकी अनुपस्थिति में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाला है।