जॉन लुईस का निधन

  • 22 Jul 2020

अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लंबे समय से सदस्य जॉन लुईस का 17 जुलाई, 2020 को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

  • लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले शीर्ष छ: (Big six) कार्यकर्ताओं में शामिल थे। इस आंदोलनकारी समूह का नेतृत्व मार्टिन लूथ किंग जूनियर ने किया था। लुईस अटलांटा से प्रतिनिधि सभा के सदस्य थे।