अभ्यास 'सूर्य किरण'

  • 11 Oct 2021

  • 15वां भारत-नेपाल संयुक्त बटालियन स्तर का सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'सूर्य किरण' (Exercise Surya Kiran) 20 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2021 तक पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में संपन्न हुआ।
  • अभ्यास के दौरान भारतीय सेना और नेपाली सेना की एक-एक इन्फेंट्री बटालियन ने अंतर-संचालन विकसित करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों और आपदा राहत कार्यों के अपने अनुभव को साझा करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लिया।
  • संयुक्त अभ्यास में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व ‘छठी गढ़वाल रेजीमेंट’ ने किया, जबकि नेपाली पक्ष का प्रतिनिधित्व नेपाली सेना की ‘रिपु दमन बटालियन’ ने किया।
  • अभ्यास सूर्य किरण का अंतिम संस्करण 2019 में नेपाल में आयोजित किया गया था।