अभ्यास 'मित्र शक्ति'

  • 11 Oct 2021

  • भारत और श्रीलंका ने 4 अक्टूबर, 2021 को श्रीलंका के पूर्वी जिले अम्पारा में कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' (Exercise 'Mitra Shakti') शुरू किया।
  • उद्देश्य: दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और अंतर-संचालन को बढ़ाना और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना।
  • 'मित्र शक्ति' अभ्यास का आठवां संस्करण 4 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
  • कर्नल प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में इन्फैंट्री बटालियन ग्रुप के भारतीय सेना के 120 जवानों की एक टुकड़ी इस अभ्यास में हिस्सा ले रही है।
  • अभ्यास 'मित्र शक्ति' का 7वां संस्करण दिसंबर 2019 में पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में स्थित विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया गया था।