चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021

  • 11 Oct 2021

4 अक्टूबर‚ 2021 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल सभा (The Nobel Assembly at Karolinska) द्वारा ‘चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021’ (Nobel Prize in physiology or Medicine 2021) की घोषणा की गई।

(Image Source: Nobel Prize Twitter)

  • अमेरिका के दो वैज्ञानिकों 'डेविड जूलियस' (David Julius) और 'अर्डेम पटापाउटियन' (Ardem Patapoutian) को 'तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स (receptors) की अपनी खोजों के लिए' शरीर विज्ञान या चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • इनका कार्य 'सोमैटोसेंसेशन' (somatosensation) पर केंद्रित था, जो कि विशेष अंगों जैसे कि आंख, कान और त्वचा की क्रमश: देखने, सुनने और महसूस करने की क्षमता है।
  • डेविड जूलियस ने मिर्च के एक तीखे और जलन पैदा करने वाले यौगिक कैप्साइसिन (capsaicin) का उपयोग कर जलन महसूस करने पर प्रतिक्रिया देने वाले त्वचा की तंत्रिका के अंत में पाये जाने वाले एक सेंसर की पहचान की है।
  • अर्डेम पटापाउटियन ने दबाव के प्रति संवेदनशील कोशिकाओं का उपयोग कर त्वचा और आंतरिक अंगों में यांत्रिक उत्तेजनाओं के लिए जिम्मेदार सेंसर के एक नवीन वर्ग की खोज की।
  • इन सफल खोजों ने गहन शोध गतिविधियों को शुरू किया, जिससे तंत्रिका तंत्र द्वारा गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं को महसूस किए जाने संबंधी हमारी समझ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।