समुद्री अभ्यास 'जिमेक्स-21'

  • 11 Oct 2021

भारतीय नौसेना (IN) और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के बीच भारत-जापान द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'जिमेक्स-21' (JIMEX-21) का पांचवां संस्करण 6 से 8 अक्टूबर, 2021 तक अरब सागर में आयोजित किया गया।

  • JIMEX-21 का उद्देश्य: समुद्री अभियानों के समस्त आयामों में अनेक उन्नत अभ्यासों के संचालन के माध्यम से अभियानगत प्रक्रियाओं की सामान्य समझ विकसित करना और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना।
  • फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट रियर एडमिरल अजय कोचर की कमान में स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर 'कोच्चि' और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'तेग' ने भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया।
  • JIMEX का पिछला संस्करण सितंबर 2020 में उत्तरी अरब सागर में आयोजित किया गया था।
  • समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से जनवरी 2012 में JIMEX शृंखला का अभ्यास शुरू किया गया था।