सामयिक

पुरस्कार/सम्मान:

राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार

3 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली में वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये गए।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ष 2021 के लिए 25 और 2022 के लिए 29 व्यक्तियों, संस्थानों तथा संगठनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक तथा बालिका, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर कार्यकर्ता सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए गए।
  • सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रत्येक वर्ष व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, राज्यों/जिलों आदि को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गये अच्छे कार्यों के लिये ‘राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार’ देता है।
  • संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यांगजन हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि विश्व में हर 8वां व्यक्ति किसी न किसी तरह की दिव्यांगता में है।
  • भारत की दो प्रतिशत से अधिक की आबादी दिव्यांग है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार

6-8 नवंबर, 2022 को ‘संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय संस्था संगीत नाटक अकादमी’ द्वारा नई दिल्ली में देश भर के 102 कलाकारों का ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ (तीन संयुक्त पुरस्कार सहित) के लिए चयन किया गया है|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए उनका चयन किया गया है, जिन्होने कला के अपने संबंधित क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
  • इन पुरस्कारों के लिए देश के पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 19 कलाकारों को भी शामिल किया गया है|
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को दिया जाता है।

वन-टाइम संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार

  • ‘संगीत नाटक अकादमी’ ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तहत 86 कलाकारों के लिए ‘वन-टाइम संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार’ की घोषणा की है।
  • संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा रु. 1,00,000/- (एक लाख रुपये) की नकद राशि दी जाती है।

पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्‍कार-2022

20 नवंबर, 2022 को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई ।

2022 के लिए ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड-2022’ मेगास्टार और अभिनेता-निर्माता चिरंजीवी कोनिडेला को दिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार पसंदीदा मेगास्टार को सिनेमा में उनके योगदान, लोकप्रिय संस्कृति और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कलात्मक कार्य के लिए मान्यता प्रदान करता है।
  • चार दशकों से अधिक के शानदार फिल्मी करियर में चिरंजीवी ने तेलुगू में 150 से अधिक फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें तेलुगू सिनेमा के सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है।
  • भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2006 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2022

20 नवंबर, 2022 को प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण समारोह में प्रतिष्ठित ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

महत्पूर्ण तथ्य-

  • उन्हें यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है
  • यह पुरस्कार उनकी बेटी अन्ना सौरा ने स्वीकार किया।
  • कार्लोस सौरा को स्पेन के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है।

उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में शामिल हैं- कज़िन एंजेलिका, मामा क्यूम्पल 100 एनोस, द फ्लेमेंको ट्रिलॉजी ब्लड वेडिंग, कारमेन और लव द मैजिशियन आदि।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22

19 नवंबर, 2022 को केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्यालयों को ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) 2021-22 प्रदान किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह एसवीपी 2021-22 पुरस्कार का तीसरा संस्करण है, इसमें पंजीकृत 9.59 लाख विद्यालयों ने हिस्सा लिया। यह संख्या एसवीपी 2017-18 में हिस्सा लेने वाले विद्यालयों (6.15 लाख विद्यालय) की संख्या से लगभग 1.5 गुना अधिक है।
  • राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर इनमें से 606 विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के योग्य पाया गया।
  • इसमें यूनिसेफ साझेदार एजेंसी (निर्माण) की ओर से तीसरे पक्ष के मूल्यांकन के बाद एसवीपी 2021-22 को लेकर राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए 39 विद्यालयों (समग्र श्रेणी में 34 और उप-श्रेणियों में 5) का चयन किया गया।
  • इन चयनित 39 विद्यालयों में से 21 विद्यालय ग्रामीण और 18 विद्यालय शहरी क्षेत्रों से हैं। इनमें से 28 विद्यालय सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त हैं, जबकि 11 निजी विद्यालय हैं।
  • इन पुरस्कारों के तहत विद्यालयों का मूल्यांकन 6 व्यापक मानकों के आधार पर किया जाता है: (1) जल, (2) शौचालय, (3) साबुन से हाथ धोना, (4) परिचालन व रख-रखाव, (5) व्यवहार परिवर्तन व क्षमता निर्माण और (6) कोविड-19 (तैयारी व प्रतिक्रिया)।
  • यह पुरस्कार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाते हैं।

सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता-2022

18 नवंबर, 2022 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता–2022” के परिणामों की घोषणा की गई।

  • इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मई, 2022 को सेल के वर्तमान “स्वर्ण जयंती वर्ष” (24 जनवरी, 1973) के दौरान किया गया था।
  • यह प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी, दोनों, भाषाओं में आयोजित पिछले पांच दशकों में राष्ट्र निर्माण में सेल के योगदान पर केन्द्रित थी।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए किया गया था।
  • इस प्रतियोगिता में देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कहानियों के माध्यम से पिछले पांच दशकों में राष्ट्र और समाज के निर्माण में सेल की भूमिका को दर्शाया।

हिन्दी संवर्ग की विजेता सूची -

पुरस्कार श्रेणी

विजेता

राज्य

प्रथम पुरस्कार

दानी प्रसाद शर्मा

छत्तीसगढ़

द्वितीय पुरस्कार

डॉ. कमलेश गोगिया

छत्तीसगढ़

तीसरा पुरस्कार

रमेश चंद को

नई दिल्ली

अंग्रेजी संवर्ग की विजेता सूची -

पुरस्कार श्रेणी

विजेता

राज्य

प्रथम पुरस्कार

सुश्री सुमोना राठौर

पश्चिम बंगाल

दूसरा पुरस्कार

सुश्री अनिंदिता महापात्रा

ओडिशा

अभिलाष कुमार शर्मा

पश्चिम बंगाल

मुनमुन मित्रा

ओडिशा

तीसरा पुरस्कार

राजीब बनर्जी

झारखंड

पीयूष कमल

पश्चिम बंगाल

अद्विका सहाय

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद

ईएक्ससीईएलएल पुरस्कार-2022

भारत ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन-2022’ के ‘कंट्री श्रेणी’ में परिवार नियोजन नेतृत्व में उत्कृष्टता ईएक्ससीईएलएल पुरस्कार-2022 जीता है।

  • भारत ने @ICFP2022 द्वारा प्रतिष्ठित ईएक्ससीईएलएल पुरस्कार परिवार नियोजन में नेतृत्व हासिल किया है।
  • भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसे 'कंट्री श्रेणी' में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
  • आधुनिक परिवार नियोजन तरीकों तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए देश के प्रयासों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति और मान्यता के रूप में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है|

‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' - विजेता

12 नवंबर, 2022 को सरकार की पहल 'भविष्य के 75 प्रतिभाशाली' (75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो) के हिस्से के तौर पर 18 से 35 आयु वर्ग के 75 युवाओं को विशेष मेहमान के रूप में 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाले विजेताओं की सूची जारी किया गया है|

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • इस विजेता सूची में सिनेमाई प्रतिभाएं भारत के 19 विभिन्न राज्यों से हैं|
  • इन 75 युवाओं को फिल्म मेकिंग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे निर्देशन, अभिनय, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, पटकथा लेखन, पार्श्व गायन, संगीत रचना, कॉस्ट्यूम और मेकअप, आर्ट डिजाइन और एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स ऑगमेंटेड रिएलिटी (एआर) और वर्चुअल रिएलिटी में उनकी उत्कृष्टता के आधार पर चुना गया है।
  • इनमें से 15 लोग निर्देशन की श्रेणी से हैं, 13 नवोदित अभिनेता और 11 लोग एडिटिंग के क्षेत्र से हैं।
  • इनमें सबसे कम उम्र के विजेता हरियाणा के 18 वर्षीय नीतीश वर्मा और महाराष्ट्र के 18 वर्षीय तौफीक मंडल हैं। दोनों को संगीत रचना में उनकी प्रतिभा के लिए चुना गया है।
  • विजेताओं की अधिकतम संख्या महाराष्ट्र (23 कलाकार) से हैं, इसके बाद तमिलनाडु (9 विजेता) और दिल्ली (6 प्रतिभाशाली) का स्थान है।

"75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमॉरो" के दूसरे संस्करण में 4 नई श्रेणियां शामिल की गई हैं –

क्रम
दूसरे संस्करण में शामिल की गई 4 नई श्रेणियां
1
संगीत रचना
2
कॉस्ट्यूम और मेकअप
3
आर्ट डिजाइन
4
एनिमेशन/वीएफएक्स/एआर/वीआर।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 14 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसके तहत मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार: रेगुलर कैटेगरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी, खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार जैसे प्रसिद्ध पुरस्कारों की घोषणा की गई |

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022

  • टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व में, राजीव गांधी खेल रत्न) भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह 1991-92 से युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड के प्राप्तकर्ता का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है। इसमे ₹ 25 लाख का नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • यह अवार्ड प्रथम बार शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
  • मेजर ध्यानचंद को हाकी का जादूगर कहा जाता है।उनके जन्म-दिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार वर्ष 2022

वर्ष 2022 के अर्जुन अवार्ड की भी घोषणा कर दी गयी है. इस बार विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह अवार्ड वर्ष 1961 में स्थापित किया गया था, यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्न हैं -

खिलाड़ी का नाम

खेल

सीमा पुनिया

एथलेटिक्स

एल्धोस पॉल

एथलेटिक्स

अविनाश मुकुंद सबले

एथलेटिक्स

लक्ष्य सेन

बैडमिंटन

प्रणय एचएस

बैडमिंटन

निखत जरीन

बॉक्सिंग

अमित

बॉक्सिंग

आर. प्रज्ञानानंद

शतरंज

भक्ति प्रदीप कुलकर्णी

शतरंज

दीप ग्रेस एक्का

हॉकी

सुशीला देवी

जूडो

साक्षी कुमारी

कबड्डी

नयन मोनी सैकिया

लॉन बॉल

सागर कैलास ओवलकर

मल्लखंभ

ओमप्रकाश मिथरवाल

शूटिंग

एलावेनिल वलारिवान

शूटिंग

श्रीजा अकुला

टेबल टेनिस

विकास ठाकुर

भारोत्तोलन

अंशु

रेसलिंग

सरिता

रेसलिंग

परवीन

वूशु

मानसी गिरीशचंद्र जोशी

पैरा बैडमिंटन

तरुण ढिल्लो

पैरा बैडमिंटन

स्वप्निल संजय पाटिल

पैरा बैडमिंटन

जेरलिन अनिका जे.

डैफ बैडमिंटन

वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: रेगुलर कैटेगरी

कोच का नाम

खेल

जीवनजोत सिंह तेजा

तीरंदाजी

मोहम्मद अली क़मर

बॉक्सिंग

सूमा सिद्धार्थ शिरूर

पैरा निशानेबाजी

सुजीत मान

कुश्ती

वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी

कोच का नाम

खेल

दिनेश जवाहर लाड

क्रिकेट

बिमल प्रफुल्ल घोष

फुटबॉल

राज सिंह

कुश्ती

खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार

खिलाड़ी का नाम

खेल

अश्विनी अकुंजी सी.

एथलेटिक्स

धर्मवीर सिंह

हॉकी

नीर बहादुर गुरुंग

पैरा एथलेटिक्स

बी.सी सुरेश

कबड्डी

गूगल ने गूगल फॉर डूडल 2022 प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा की

गूगल ने गूगल फॉर डूडल 2022 प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा की है। इसके विजेता कोलकाता के श्लोक मुखर्जी हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • श्लोक मुखर्जी को उनके प्रेरक डूडल के लिए 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' शीर्षक से भारत के लिए विजेता घोषित किया गया है।
  • श्लोक का डूडल - 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' - आने वाले वर्षों में भारत की वैज्ञानिक प्रगति को और गति प्राप्त करने के लिए की आशा व्यक्त करता है।
  • डूडल फॉर गूगल कॉन्टेस्ट 2022 की थीम थी 'अगले 25 सालों में, मेरा भारत होगा...'।
  • अपने डूडल को साझा करते हुए श्लोक ने लिखा, "अगले 25 वर्षों में मानवता की बेहतरी के लिए भारत के वैज्ञानिक, स्वदेशी इको-फ्रेंडली रोबोट विकसित करने में सफलता हासिल करेंगे"।
  • इस वर्ष के डूडल फॉर गूगल जजिंग पैनल में अभिनेता, फिल्म निर्माता और टीवी कलाकार नीना गुप्ता शामिल थीं।
Showing 31-40 of 233 items.