क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: लोक सभा में प्रस्तुत ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य संगठित परीक्षा धोखाधड़ी पर रोक लगाना, ईमानदार अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करना तथा लोक परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाना है
प्रश्न: हाल ही में सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के किस प्रस्ताव को फील्ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी है?
उत्तर: सरकार ने ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक-एक अरब पॉलिमर बैंक नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी है
प्रश्न: हाल ही में गुजरात सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए किस नई सेवा की शुरुआत की है?
उत्तर: गुजरात सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को पुलिस स्टेशन गए बिना कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए ‘साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड ई-ज़ीरो FIR’ सेवा शुरू की है
प्रश्न: हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने किस उद्देश्य से एयर इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड के तहत भारत को वैश्विक पर्यटन के पसंदीदा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने, विदेशी पर्यटकों के आगमन को प्रोत्साहित करने तथा भारत को वैश्विक ट्रांजिट एवं यात्रा केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार की मिष्टी (MISHTI) योजना के अंतर्गत भारतीय राज्यों में दूसरा स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?
उत्तर: आंध्र प्रदेश ने मैंग्रोव पुनर्स्थापन एवं तटीय पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए MISHTI योजना के अंतर्गत भारतीय राज्यों में दूसरा स्थान प्राप्त किया
प्रश्न: भारत की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाल ही में गठित उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता किसे सौंपी गई है?
उत्तर: इस उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है
प्रश्न: हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल सारनाथ का बौद्ध धर्म के इतिहास में क्या महत्व है?
उत्तर: सारनाथ वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश दिया था तथा यहीं से बौद्ध संघ के प्रसार का आरंभ हुआ
प्रश्न: हाल ही में प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार किस नेता का स्थान लेते हुए संभाला?
उत्तर: उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिनका इस्तीफा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 75(2) के तहत स्वीकार किया
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री संग्रहालय में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी के AI होलोबॉक्स का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य आगंतुकों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, नेतृत्व और विरासत का इंटरैक्टिव एवं इमर्सिव अनुभव उपलब्ध कराना है
प्रश्न: हाल ही में फ्रांस और स्पेन में भीषण वनाग्नि की प्रमुख वजह क्या रही?
उत्तर: लंबे समय से जारी हीटवेव और सूखे के कारण यूरोप के कई हिस्सों में वनाग्नि की घटनाएँ गंभीर हो गईं
प्रश्न: हाल ही में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई 'डिजिटल स्क्वायर' पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में डिजिटल शिक्षा को एकीकृत करना तथा विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ बनाना है