क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल INS निपुण का डिजाइन और निर्माण किसने किया है तथा इससे भारतीय नौसेना की किन प्रमुख क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी?
उत्तर: INS निपुण का डिजाइन और निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम ने किया है और इससे गहरे समुद्र में गोताखोरी, जलमग्न अभियान तथा पनडुब्बी बचाव क्षमताएँ बढ़ेंगी
प्रश्न: अगस्त 2026 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने अपने 43वें स्थापना दिवस पर कितने स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया?
उत्तर: C-DOT ने क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन, पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और क्वांटम-सुरक्षित संचार से जुड़े 14 स्वदेशी उत्पादों का अनावरण किया।
प्रश्न: मासिक उपभोग खर्च के पूर्वानुमान एवं विश्लेषण हेतु केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
प्रश्न: अगस्त 2026 में भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को किस स्तर तक उन्नत किया?
उत्तर: भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया
प्रश्न: हाल ही में अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा लॉन्च किए गए नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप का प्रमुख वैज्ञानिक उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका प्रमुख उद्देश्य ब्रह्मांड का मानचित्रण करना तथा डार्क मैटर, डार्क एनर्जी और बहिर्ग्रहों का अध्ययन करना है
प्रश्न: केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित ‘विधिक मापविज्ञान (भारतीय मानक समय) नियम, 2026’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इन नियमों का उद्देश्य कानूनी, प्रशासनिक, वाणिज्यिक और अन्य आधिकारिक उद्देश्यों के लिए IST को एकमात्र मानक संदर्भ समय बनाना है
प्रश्न: अगस्त 2026 में तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी का पुरुष एकल खिताब किस भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर: भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने मलेशिया में तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी 2026 का पुरुष एकल खिताब जीता
प्रश्न: अगस्त 2026 में अपने पिता राजा हेराल्ड के निधन के बाद नॉर्वे के सिंहासन का उत्तराधिकार किसने संभाला?
उत्तर: राजा हाकॉन अष्टम ने अपने पिता राजा हेराल्ड के निधन के बाद नॉर्वे का सिंहासन संभाला
प्रश्न: 13वीं नॉर्थ ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में मास्टर मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक किसने जीता?
उत्तर: असम के गुवाहाटी में हाल ही में आयोजित इस चैंपियनशिप में सिक्किम के लक्षुमन अधिकारी ने मास्टर मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता