क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: भारत 1 जनवरी 2026 से किस अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रिया की अध्यक्षता संभाल ली है, संघर्ष वाले क्षेत्रों से आने वाले हीरों के अवैध व्यापार को रोकने से संबंधित है? उत्तर: किम्बरली प्रोसेस (Kimberley Process) -- (भारत 2026 के लिए किम्बरली प्रोसेस का अध्यक्ष होगा। यह एक वैश्विक पहल है जो संघर्ष वाले क्षेत्रों से आने वाले हीरों के अवैध व्यापार को रोकती है।) |
|
प्रश्न: आरबीआई की 'भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति रिपोर्ट 2024-25' के अनुसार, सितंबर 2025 के अंत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल एनपीए (GNPA) अनुपात गिरकर कितना रह गया है? उत्तर: 2.1% -- (अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे उनका सकल एनपीए (GNPA) अनुपात सितंबर 2025 के अंत तक 2.1% के बहु-दशकीय निचले स्तर पर आ गया है।) |
|
प्रश्न: हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत 'दुर्लभ मृदा तत्व' (Rare Earth Element) भंडार के मामले में दुनिया में किस स्थान पर है? उत्तर: तीसरे स्थान पर है। -- (भारत 6.9 मिलियन टन भंडार के साथ विश्व में तीसरे स्थान पर है।) |
|
प्रश्न: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की 'पेशेवर प्रबंधक' (Professional Manager) कौन बनी हैं? उत्तर: जयश्री उल्लाल -- (जय श्री उल्लाल ₹50,170 करोड़ की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।) |
|
प्रश्न: मैग्लेव ट्रेन के क्षेत्र में चीन दुनिया का कौन सा देश बन गया है जिसने इस तकनीक में महारत हासिल की है? उत्तर: तीसरा -- (संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी के बाद चीन मैग्लेव तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश है।) |
|
प्रश्न: इज़राइल सरकार ने किसे'इज़राइल शांति पुरस्कार 2026' से सम्मानित करने की घोषणा की है? उत्तर: डोनाल्ड ट्रम्प -- (यह सम्मान ट्रम्प द्वारा मध्य पूर्व शांति प्रयासों और गाजा शांति समझौते में निभाई गई भूमिका को मान्यता देता है।) |



