क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में, किस स्टॉक एक्सचेंज ने भारत के स्वर्ण बाजार को औपचारिक बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) की शुरुआत की?
उत्तर: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE)
प्रश्न: हाल ही में, किस संस्थान ने वास्तविक समय शासन और समन्वय को बेहतर बनाने हेतु ‘केंद्रीय प्रभारी अधिकारी’ (CPO) पोर्टल लॉन्च किया?
उत्तर: नीति आयोग
प्रश्न: हाल ही में भारतीय पत्रकार आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा को साइबर अपराध रिपोर्टिंग के लिए कौन‑सा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार मिला?
उत्तर: पुलित्ज़र पुरस्कार
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) कितने करने की मंजूरी दी?
उत्तर: 37 न्यायाधीश
प्रश्न: हाल ही में, खगोलविदों ने नेप्च्यून से परे किस ट्रांस-नेप्च्यूनियन पिंड के चारों ओर वायुमंडल का पता लगाया?
उत्तर: (612533) 2002 XV93
प्रश्न: हाल ही में, एक क्रूज शिप में संदिग्ध प्रकोप के रूप में रिपोर्ट किया गया ‘हंटावायरस’ मुख्यतः किस स्रोत के माध्यम से फैलता है?
उत्तर: कृंतकों (Rodents) से
प्रश्न: 4 से 17 मई, 2026 के मध्य ‘सिनबैक्स‑II’ (CINBAX‑II) नामक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के मध्य आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: कंबोडिया
प्रश्न: हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: प्रसून जोशी
प्रश्न: हाल ही में जैनिक सिनर ने मैड्रिड ओपन 2026 के फाइनल में किस खिलाड़ी को हराकर खिताब जीता?
उत्तर: अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव