क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर: भारत मंडपम, नई दिल्ली में |
|
प्रश्न: 11 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा ₹5,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किस शहर में किया गया? उत्तर: तिरुचिरापल्ली |
|
प्रश्न: दिल्ली छावनी बोर्ड द्वारा प्रारम्भ की गई स्वच्छता निगरानी प्रणाली SMART का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग टूल |
|
प्रश्न: आधार की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए अपना पहला संरचित बग बाउंटी कार्यक्रम किस संगठन ने प्रारम्भ किया? उत्तर: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण |
|
प्रश्न: भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के उद्देश्य से हाल ही में विज्ञापनों और अनुमोदनों से संबंधित नए दिशा-निर्देश किस प्राधिकरण ने जारी किए? उत्तर: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण |
|
प्रश्न: कृषि उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान 2025–26 के अनुसार किस फसल का उत्पादन 1,202.10 लाख मीट्रिक टन के रिकॉर्ड स्तर पर आंका गया है? उत्तर: गेहूँ |
|
प्रश्न: मार्च 2026 में स्वीकृत जल जीवन मिशन के विस्तार की अवधि किस वर्ष तक जारी रहेगी? उत्तर: दिसंबर 2028 |
|
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक–लाभांश की घोषणा और लाभ प्रेषण पर विवेकपूर्ण मानदंड) निर्देश, 2026 के अनुसार, अधिकांश बैंकों के लिए अधिकतम लाभांश वितरण सीमा क्या निर्धारित की गई है? उत्तर: कर पश्चात लाभ का 75% |
|
प्रश्न: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले किस संस्थान ने नई दिल्ली में अपना 49वाँ वार्षिक स्थापना दिवस मनाया? उत्तर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान |
|
प्रश्न: हाल ही में किस रणनीतिक जलडमरूमध्य में वैश्विक समुद्री व्यापार में संभावित व्यवधान की आशंकाओं के मध्य अमेरिकी सेना ने ईरानी बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज़ों को नष्ट किया? उत्तर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य |



