क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स के किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया? उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी को भारत-सेशेल्स संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से अलंकृत किया गया |
|
प्रश्न: 'स्क्रीनप्ले किंग' के नाम से प्रसिद्ध किस दिग्गज तमिल फिल्मकार का हाल ही में निधन हुआ? उत्तर: प्रसिद्ध तमिल फिल्मकार, पटकथा लेखक, निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का हाल ही में 73 वर्ष की आयु में निधन हुआ |
|
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन-2026 में रोजगार, आवास, सड़क, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा को एकीकृत करने वाले किस प्रमुख मिशन की समीक्षा की गई? उत्तर: विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-GRAM-G] की समीक्षा की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) नामक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत मिशन किस देश के लिए शुरू किया? उत्तर: भारत ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद यह मानवीय सहायता एवं आपदा राहत मिशन शुरू किया |
|
प्रश्न: हाल ही में टियर-II और टियर-III शहरों से अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए भारत की पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ उड़ान किस विमानन मॉडल के अंतर्गत शुरू की गई? उत्तर: यह उड़ान हब-एंड-स्पोक (Hub-and-Spoke) मॉडल के अंतर्गत शुरू की गई है |
|
प्रश्न: हाल ही में कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) थर्मोकेमिकल चक्र पर आधारित विश्व की पहली परमाणु-आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा का उद्घाटन किस संस्थान में किया गया? उत्तर: इसका उद्घाटन इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कल्पक्कम में किया गया |
|
प्रश्न: हाल ही में हरित यूरिया (Green Urea) रोडमैप के तहत हरित अमोनिया की खरीद किस संगठन द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से की जाएगी? उत्तर: हरित अमोनिया की खरीद सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से की जाएगी |
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन में सुधार तथा आयातित एलपीजी खेपों की उपलब्धता बढ़ने के बाद किस संकट के दौरान लगाए गए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी आपूर्ति संबंधी प्रतिबंधों को वापस लिया? उत्तर: केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेते हुए आपूर्ति बहाल कर दी |


