क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने किस शहर में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान सहकारिता क्षेत्र का नया रोडमैप प्रस्तुत किया गया?
उत्तर: केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र का नया रोडमैप श्रीनगर में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत किया
प्रश्न: हाल ही में प्रोजेक्ट हॉक आई का शुभारंभ किस वार्षिक तीर्थयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया गया?
उत्तर: श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रोजेक्ट हॉक आई की शुरुआत की है
प्रश्न: हाल ही में एयर सुविधा 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किस रोग के प्रकोप के मद्देनजर किया गया?
उत्तर: इबोला के प्रकोप के मद्देनजर भारत के प्रवेश बिंदुओं पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए यह पोर्टल प्रारंभ किया गया
प्रश्न: हाल ही में विमोचित पुस्तक “संस्कृतिर रत्न भंडार: भवाइयार इतिबृत्तो” किस पारंपरिक लोकसंगीत शैली के इतिहास एवं विकास पर आधारित है?
उत्तर: यह पुस्तक भवाइया (Bhawaiya) लोकसंगीत शैली के इतिहास, उत्पत्ति, विकास तथा सांस्कृतिक महत्त्व का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है
प्रश्न: हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई ‘टाइगर मॉथ’ (Tiger Moth) की एक नई प्रजाति और वंश 'अंतरम' की खोज केरल के किस जिले में की गई है?
उत्तर: टाइगर मॉथ के नए वंश ‘अंतरम’ की खोज केरल के इडुक्की जिले में की गई है
प्रश्न: हाल ही में RBI द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में सूचीबद्ध निजी गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (NGNF) कंपनियों में किस क्षेत्र ने 10.8% की सर्वाधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की?
उत्तर: वर्ष 2025-26 में विनिर्माण क्षेत्र ने 10.8% की सर्वाधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की
प्रश्न: हाल ही में VB-G RAM G अभिसरण रूपरेखा के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं को साझा ग्रामीण विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एकीकृत रूप से कार्य करने के लिए कौन-सा नियोजन दृष्टिकोण अपनाया गया है?
उत्तर: इस रूपरेखा में “सिंगल प्लान-मल्टी फंडिंग” दृष्टिकोण को अपनाया गया है
प्रश्न: हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा अनुमोदित दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को कितनी राशि तक कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी?
उत्तर: इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत भवन एवं निर्माण श्रमिकों को ₹2 लाख तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा