क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को बढ़ाकर किस स्तर पर किया और इसका परिदृश्य क्या रखा?
उत्तर: JCR ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘BBB+’ से बढ़ाकर ‘A-’ किया और इसके लिए स्थिर परिदृश्य रखा है
प्रश्न: तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर: शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार की लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी के लिए चुना गया है
प्रश्न: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है
प्रश्न: जल पर राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने जल-डेटा प्रबंधन के लिए किस तकनीक के उपयोग की सिफारिश की?
उत्तर: प्रधानमंत्री ने जल-डेटा के प्रभावी संग्रह, विश्लेषण और प्रबंधन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग की सिफारिश की
प्रश्न: मिजोरम ग्रीन स्कूल्स लीग किस मिशन के तहत शुरू की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की स्थायी आदतें विकसित करना है
प्रश्न: प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए हाल ही में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त रूप से कितने वित्तीय पैकेज की घोषणा की?
उत्तर: अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त रूप से 58 करोड़ अमेरिकी डॉलर के वित्तीय पैकेज की घोषणा की
प्रश्न: SCO के 26वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद सम्मेलन में अपनाए गए बिश्केक घोषणा-पत्र में आतंकवाद-रोधी प्रयासों के संदर्भ में किन प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया गया?
उत्तर: सीमा-पार आतंकवाद, ऑनलाइन कट्टरपंथ, दोहरे मानदंडों के विरोध और संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया गया
प्रश्न: सेमीकॉन 2.0 योजना के लिए कितना परिव्यय निर्धारित किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: योजना के लिए ₹1.27 लाख करोड़ का परिव्यय निर्धारित है और इसका उद्देश्य समग्र सेमीकंडक्टर पारिस्थितिक तंत्र विकसित करना है
प्रश्न: सिंधु जल संधि पर मध्यस्थता न्यायालय के नवीनतम फैसले को भारत ने किस आधार पर खारिज किया?
उत्तर: भारत ने कहा कि मध्यस्थता न्यायालय का गठन अवैध रूप से हुआ है और वह उसके अधिकार-क्षेत्र को मान्यता नहीं देता
प्रश्न: हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल INS निपुण का डिजाइन और निर्माण किसने किया है तथा इससे भारतीय नौसेना की किन प्रमुख क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी?
उत्तर: INS निपुण का डिजाइन और निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम ने किया है और इससे गहरे समुद्र में गोताखोरी, जलमग्न अभियान तथा पनडुब्बी बचाव क्षमताएँ बढ़ेंगी
प्रश्न: अगस्त 2026 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने अपने 43वें स्थापना दिवस पर कितने स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया?
उत्तर: C-DOT ने क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन, पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और क्वांटम-सुरक्षित संचार से जुड़े 14 स्वदेशी उत्पादों का अनावरण किया।
प्रश्न: मासिक उपभोग खर्च के पूर्वानुमान एवं विश्लेषण हेतु केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए