क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट में आक्रामक चींटियों (Army Ants) की कौन-सी दो नई प्रजातियाँ खोजी गई हैं?
उत्तर: एनिक्टस चित्तूरेंसिस और एनिक्टस लंकामल्लेंसिस
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत अर्बन चैलेंज फंड (UCF), जो वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक संचालित होगा, की कार्यान्वयन अवधि बढ़ाकर अधिकतम किस वित्त वर्ष तक की जा सकती है?
उत्तर: वित्त वर्ष 2033–34 तक
प्रश्न: 13 फरवरी, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹1 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता के साथ किस नए कोष को मंज़ूरी दी गई, जिसका उद्देश्य लचीले और जलवायु-संवेदनशील शहरों का निर्माण करना है?
उत्तर: अर्बन चैलेंज फंड (UCF)
प्रश्न: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को देशभर में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु हाल ही में कौन-सी योजना प्रारंभ की गई है?
उत्तर: पीएम राहत योजना
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ की स्थापना को मंजूरी दे दी है, इसके लिए कुल कितने रुपए का फंड आवंटित किया गया है?
उत्तर: 10,000 करोड़ रुपए का
प्रश्न: गुजरात के धौलावीरा में 8 दिवसीय “लूनर सिमुलेशन मिशन” को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले भारत के सबसे युवा ‘एनालॉग अंतरिक्ष यात्री’ कौन बने हैं?
उत्तर: आदित्य पांड्या
प्रश्न: हाल ही में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: उदय कोटक को