डेटा गवर्नेंस क्वालिटी इडेक्स सर्वेक्षण (DGQI)
?>
मई 2023 बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रलय को FY23 की दिसंबर तिमाहीं (Q3) के लिए DGQI के आकलन में 66 मंत्रलयों में दूसरा स्थान दिया गया है।
- DGQI नीति आयोग के विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
- सर्वेक्षण का उद्देश्य केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लागू करने में विभिन्न मंत्रलयों/विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है।
- DGQIमूल्यांकन में छः प्रमुख संकेतक डेटा जनरेशन, डेटा गुणवत्ता, प्रौधोगिकी का उपयोग, डेटा विश्लेषण, डेटा सुरक्षा और मानव संसाधन क्षमता है।
- यह सूचकांक सरकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन ढांचे को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

